बाघिन को कोरोना वायरस के संक्रमण से दुधवा प्रशासन अलर्ट


अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सोमवार को एक बाघिन में कोरोना संक्रमण की खबर आई तो दुधवा नेशनल पार्क भी अलर्ट मोड पर आ गया है। मनुष्यों से जानवरों में पहली बार आए इस संक्रमण से दुधवा नेशनल पार्क के सामने भी भी बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। जिससे बचने के लिए पार्क प्रशासन ने पार्क को पूरी तरह मानव मुक्त करने का निर्णय लिया है। अब अति आवश्यक कार्यों के लिए पार्क के वन्य जीवो के बीच अब मनुष्य को भेजा जाएगा। करीब डेढ़ सौ बाघों तेंदुओं की तादाद वाले इस इकलौते नेशनल पार्क की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया जाएगा।


प्रदेश के इकलौते नेशनल पार्क दुधवा नेशनल पार्क में करीब दो सौ बाघ व तेंदुआ उन्मुक्त विचरण करते हैं। सोमवार को न्यूयार्क अमेरिका के एक जू में बाघिन के कोरोना संक्रमण की खबर ने यहां के पार्क प्रशासन को भी हलकान कर दिया। करीब 884 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैले दुधवा पार्क के वन्य जीवों कमें ये वायरस न फैलने पाए। इसलिए पहले से ही इसे पर्यटकों के लिए बंद रखा गया था। किसी भी बाहरी व्यक्ति को पार्क में अंदर जाने की इजाजत नहीं थी। अब इस नए संकट से वहां सख्ती और बढ़ा दी गई है।


बहुत जरूरी होगा तभी जंगल जाएंगे कर्मचारी


अमेरिका की बाघिन में मिले कोरोना के संक्रमण के बाद से हरकत में आए पार्क प्रशासन ने अब ये तय किया है कि जब तक बेहद जरूरी नहीं होगा तब तक कोई पार्क कर्मचारी भी जंगल में, जानवरों के नजदीक नहीं जाएगा। वन्य जीवों को उनका आहार देने जाने का काम करने वाले लोग भी अब ने केवल शारीरिक दूरी बनाकर ही अपना करेंगे बल्कि मास्क समेत सभी संसाधनों से लैस होकर उनके नजदीक जाएंगे। इस काम के लिए उनको जरूरी उपकरण व संसाधन के लिए भी पार्क प्रशासन शासन को पत्र लिखने की तैयारी कर रहा है।


 

फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक ने बताया कि अमेरिका में बाघिन के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी संज्ञान में आई है। इससे पहले ही हम सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं। दुधवा के वन्य जीवों में ये वायरस नहीं जाने पाए इसके लिए सभी जरूरी कदम समय से उठाए जाएंगे। जंगल को पूरी तरह से मानव मुक्त रखा जाएगा।